छत्तीसगढ़रायपुर

भाटापारा को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी ₹5.61 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तार का भूमिपूजन, पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

  • “मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन से हर वर्ग का हो रहा समग्र विकास” — बृजमोहन अग्रवाल
  • बाबा साहेब के पंचतीर्थों का सम्मान और गिरौदपुरी में दुनिया के सबसे ऊंचे जैतखाम का गौरव भाजपा की देन

रायपुर/भाटापारा (विश्व परिवार)। वरिष्ठ जननेता, सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आज भाटापारा के रविदास वार्ड (आंबेडकर चौक) में भव्य विकास उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। जन-जन के चहेते नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल ₹5.61 करोड़ (561.06 लाख रुपए) की लागत वाले जल आवर्धन एवं विस्तार कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व शिलान्यास किया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को गृह प्रवेश हेतु पक्के मकानों के प्रमाण पत्र एवं चाबियां सौंपीं।
समारोह में ₹408.81 लाख की लागत से इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन विस्तार कार्य तथा ₹152.25 लाख की लागत से रविदास वार्ड में नई ओवरहेड पानी टंकी निर्माण का शिलान्यास किया गया।
“जनता की सेवा ही मेरा एकमात्र संकल्प” — सांसद बृजमोहन अग्रवाल
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ठेठ छत्तीसगढ़ी और आत्मीय अंदाज में जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
“रायपुर की जनता ने मुझे 8 बार विधायक और 5 बार मंत्री बनाकर जनसेवा का अवसर दिया। आज आपने मुझे अपना सांसद चुनकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ काम करने का जो विश्वास सौंपा है, उसका कर्ज मैं निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से चुकाता रहूंगा।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के ध्येय पर अडिग हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का मूल्य देकर, माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत हर माह ₹1000 की आर्थिक संबलता देकर, हर गरीब को मुफ्त राशन और ‘आयुष्मान भारत योजना’ से ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज देकर ‘मोदी की गारंटी’ को जमीन पर पूरी तरह साकार किया है।
सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान के पुरोधा
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े ‘पंचतीर्थों’ का वास्तविक विकास और उन्हें वैश्विक पटल पर सर्वोच्च मान-सम्मान केवल आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिला है। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि सतनाम पंथ की पावन तपोभूमि गिरौदपुरी में दुनिया के सबसे ऊंचे जैतखाम के निर्माण का ऐतिहासिक गौरव भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को ही प्राप्त है।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सीमा बंजारे, सीता साहू, ओमप्रकाश रात्रे, सुनील यदु, महाबल बघेल, योगेश सनंद, मनिंदर सिंह, दिलीप, सीता अशोक साहू, सलीम खान सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts