रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा 28 से 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम के तहत रस्सी कूद, नींबू दौड़, पंजा लड़ाना सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं के लिए बास्केटबॉल प्रतियोगिता के साथ साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ
30 अगस्त को आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I जयवर्धन इंग्ले ने किया। रैली में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपसी सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।








