छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में आज मुस्लिम समाज की अहम बैठक, UCC समिति को सौंपे जाएंगे सुझाव

रायपुर (विश्व परिवार)। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इसके लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है. उक्त समिति को सुझाव देने के लिए रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है. यह बैठक आज राजधानी के गुरु घासीदास ऑडिटोरियम, कलेक्ट्रेट चौक, रायपुर में आयोजित की जाएगी. बैठक में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा दिए गए सुझावों को एकत्रित किया जाएगा. इसके लिए रायपुर की समस्त मस्जिदों में जुमा को ऐलान के माध्यम से सूचना दी गई है. उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी उपस्थित रहेंगे और अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिजवी करेंगे. मुस्लिम समाज के सुझावों को बैठक में एकत्रित कर शाम 4 बजे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति को सौंपा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts