छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त; तीन परिवार बेघर

मनेन्द्रगढ़ (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में इन दिनों हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। थोड़गी गांव में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया और तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे तीन परिवार बेघर हो गए और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यह पूरा मामला पार्क परिक्षेत्र जनकपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने आज थोड़गी गांव में तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे घरों में रखा सामान भी प्रभावित हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कई किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीणों ने की ये मांग
हाथियों के आतंक से तीन परिवार बेघर हो गए हैं और ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फॉरेस्ट विभाग हाथियों से सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से दूर करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts