छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में आज सीएम साय के कई कार्यक्रम, तीज उत्सव और कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित ‘तीज त्यौहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9:40 बजे से 10:30 बजे तक ‘कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026’ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts