व्यापार

होंडा टू-व्हीलर्स की बिक्री में 15% की बढ़ोतरी, H1FY27 में 34.40 लाख यूनिट्स बिकीं

गुरुग्राम (विश्व परिवार)। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2026) में कुल 34.40 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में हुई 29.93 लाख यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के अनुसार, H1FY27 में घरेलू बाजार में 30.44 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो H1FY26 की 26.82 लाख यूनिट्स की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, इस अवधि में कंपनी ने 3.96 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.11 लाख यूनिट्स की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है।

सितंबर में 7.06 लाख यूनिट्स की बिक्री

सितंबर 2026 में एचएमएसआई ने कुल 7.06 लाख यूनिट्स बेचीं। सितंबर 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 5.68 लाख यूनिट्स थी। इस तरह सितंबर में बिक्री में साल-दर-साल 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सितंबर 2026 में घरेलू बिक्री 6.36 लाख यूनिट्स रही, जो सितंबर 2025 की 5.05 लाख यूनिट्स के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सितंबर में कंपनी का एक्सपोर्ट 0.69 लाख यूनिट्स रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने 0.62 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ था। इसमें 11 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट दोनों में बढ़ोतरी दर्ज हुई, जिससे H1FY27 में होंडा की कुल बिक्री 34.40 लाख यूनिट्स तक पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts