देशनई दिल्ली

खरगे ने आज फिर बुलाई INDIA ब्लॉक सांसदों की लंच मीटिंग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आज फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस (Connaught Place) में लंच मीटिंग के लिए बुलाया है। यह लंच कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में दोपहर 1:45 बजे होगा। संभावना है कि आज भी लंच के बाद इंडिया ब्लॉक के सभी सांसद जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने के लिए कूच करेंगे। कनॉट प्लेस के बिल्कुल नजदीक जंतर-मंतर है। कनॉट प्लेस से जंतर मंतर की दूरी लगभग 300 से 400 मीटर है।
बता दें कि एक दिन पहले 7 अक्टूबर को भी मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। हालांकि लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने पहुंच गए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रोटेस्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई थी।
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट (Jantar Mantar protest) के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन FIR दर्ज हुई हैं। इससे पहले, 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में FIR दर्ज हुई थी।
प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और RAF अलर्ट
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही बारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स यानी RAF जवानों की भी तैनाती की गई है। इधर राजघाट के करीब धारा BNSS 163 लागू है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इंडिया ब्लॉक ने अपने मार्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही उनसे कोई परमिशन मांगी गई है। विपक्षी दलों के सांसद आज राजघाट जाने के प्लान में हैं।
विपक्षी सांसदों ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। विपक्षी नेताओं ने आज राष्ट्रपति को लेटर सौंपकर मुलाकात का समय मांगा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखी गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts