रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और व्यापारियों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि RADA के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से RADA के अध्यक्ष कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव मुकेश सिंघानिया एवं कोषाध्यक्ष अभिनव ऋषि सहित पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
पारवानी ने कहा कि किसी भी संगठन का दायित्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उससे जुड़े व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि RADA की नई टीम नई ऊर्जा, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ ऑटोमोबाइल व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी तथा संगठन की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की वास्तविक शक्ति उनकी एकजुटता, सक्रियता और व्यापारियों के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। जब विभिन्न संगठन आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करते हैं, तो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है और प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि कैट भविष्य में भी RADA सहित सभी व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापारी हितों एवं उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक पहल करता रहेगा।
RADA के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश खेमानी ने कैट छत्तीसगढ़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस क्षेत्र से हजारों व्यापारी, उद्यमी, कर्मचारी एवं अन्य व्यवसाय जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि RADA की नई टीम ऑटोमोबाइल व्यापार से जुड़ी चुनौतियों को प्रभावी ढंग से उठाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा व्यवसाय के विस्तार और अनुकूल व्यापारिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
इस अवसर पर कैट के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि CAIT और RADA के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से व्यापारिक समुदाय की आवाज और अधिक प्रभावी होगी तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा।
सम्मान समारोह में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट एवं RADA के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानंद जैन, सुरेन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज, जय नानवानी, कैलाश खेमानी, गौरव मधांनी, रजत छाबड़ा, सूरज पारवानी, विकास मत्थानी, सतीश श्रीवास्तव, जयराम कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, विजय जैन, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, हिमांशु वर्मा, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, गिरिश पटेल, मनीष सोनी, पिंकी अग्रवाल, नवीन शर्मा, आनन्द क्षत्री, ठाकुर दासलुल्ला, गुरमीत सिंह और सागर हिरानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।







