रायपुर

राजकुमार कॉलेज, रायपुर में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होगाऑल इंडिया आईपीएससी म्यूजिक फेस्ट एवं तीरंदाजी-शूटिंग चैंपियनशिप 2026

रायपुर (विश्व परिवार) । राजकुमार कॉलेज, रायपुर में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक ऑल इंडिया इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (IPSC) के अंतर्गत म्यूजिक फेस्ट 2026, बालक-बालिका तीरंदाजी चैंपियनशिप तथा बालक-बालिका शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से IPSC से संबद्ध अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें भाग लेने के लिए रायपुर पहुँच रही हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थी खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, कौशल और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन के अंतर्गत अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका तीरंदाजी चैंपियनशिप तथा अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका शूटिंग चैंपियनशिपआयोजित की जाएगी। इसके साथ ही म्यूजिक फेस्ट 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी संगीत एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में आयोजित होगा।उद्घाटन समारोह में राजकुमार कॉलेज सोसायटी की जनरल काउंसिल के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि राजा त्रिबिक्रम चंद्र देब, बरम्बा का आगमन होगा। समारोह में खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का शपथ ग्रहण, राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह द्वारा उद्घाटन संबोधन तथा मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की सहभागिता से यह आयोजन विद्यार्थियों के बीच खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। तीरंदाजी और शूटिंग जैसी खेल विधाओं के साथ संगीत महोत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करेगा तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।राजकुमार कॉलेज, रायपुर इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को नए अनुभव प्राप्त करने, अपनी क्षमताओं को निखारने तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद और सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts