रायपुर

न्यू एरा क्रिकेट लीग अंडर-16 का 23 अक्टूबर से आगाज़, ब्रह्मविद क्रिकेट ग्राउंड में भिड़ेंगी 8 अकादमियां…

  • रेड बॉल से खेला जाएगा टूर्नामेंट,हर पारी 35 ओवर की; फाइनल 4 नवंबर को …

रायपुर (विश्व परिवार)। न्यू एरा क्रिकेट लीग (NECL) के अंडर-16 आयु वर्ग का शुभारंभ 23 अक्टूबर 2026 से ब्रह्मविद क्रिकेट ग्राउंड में होगा। यह लीग उभरते युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देगी।

लीग का उद्घाटन मुकाबला ग्रुप B के रियाज़ क्रिकेट अकादमी (RCA) और फिट फॉर क्रिक पेस अकादमी (FFCA) के बीच खेला जाएगा।

इस लीग की खास बात यह है कि इसमें लाल गेंद (रेड बॉल) का इस्तेमाल किया जाएगा। मैच की प्रत्येक पारी 35 ओवर की होगी, जो बल्लेबाज़ों की तकनीक और गेंदबाज़ों के धैर्य व स्टैमिना की कड़ी परीक्षा लेगी।

लीग का आयोजन पॉइंट टेबल के आधार पर होगा। लीग चरण में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पॉइंट्स टेबल में रैंक किया जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जो 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।

ग्रुप A

•          ब्रह्मविद क्रिकेट अकादमी

•          मणिग्रीव क्रिकेट अकादमी

•          PY स्पोर्ट्स अकादमी

•          गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी

ग्रुप B

•          इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी

•          रियाज़ क्रिकेट अकादमी

•          फिट फॉर क्रिक पेस अकादमी

•          एलीट क्रिकेट अकादमी

रेड बॉल फॉर्मेट में धैर्य, कौशल और मानसिक मजबूती की परख होती है, इसलिए यह टूर्नामेंट अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए एक अहम कसौटी साबित होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts