छत्तीसगढ़जगदलपुर 

महाराष्ट्र सीमा के जंगल में माओवादियों का हथियार डंप मिला, राइफलें और विस्फोटक बरामद

जगदलपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार बरामद करने में सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया। विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts