जगदलपुर (विश्व परिवार)। राजस्व कर्मचारियों के मिलीभगत से वाद भूमि के नक्शा में छेड़छाड़ किया जाकर भूमि बेचने का मामला पिछले दिनों उठा था। नगर के रूपेश कुमार जैन ने इस सम्बन्ध में बोधघाट थाना में अवैध तरीके से भूमि बेचने की रिपोर्ट दर्ज किया था। 2024 में हरबन्धु ठाकुर, रविन्द्र सिंग भदौरिया, विक्रम कुशवाहा, पटवारी फ्रेजरपुर विनायक ठाकुर तथा राजस्व निरीक्षक प्यारेलाल पैंकरा के विरूद्ध थाना बोधघाट में मामला दर्ज किया गया था। इस सम्बन्ध में अपर कलेक्टर न्यायालय में अपीलार्थी रविन्द्र सिंग भदौरिया तथा हरबन्धु ठाकुर ने रूपेश कुमार जैन के विरूद्ध अपील की थी। अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने 15 अक्टूबर 2026 को आदेश पारित किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दस्तावेजो के अध्ययन तथा उभय पक्ष के अधिवक्ताओ के तर्क सुनने के पश्चात यह निष्कर्ष है कि अपीलार्थीगण का अपील अस्वीकार किया जाता है।







