छत्तीसगढ़रायपुर

दीपावली से पहले रायपुर की स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास सभी जोनो में जोनो के माध्यम से नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाकर करने की आवश्यकता पर बल दिया। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरो को जोनो में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार स्वच्छता लक्षित ईकाईयो का विकास करने एवं जन-जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने कार्य करने कहा ।
आयुक्त ने टीएल बैठक में प्रतिदिन एवं साप्ताहिक कचरा फैलाने मार्गो पर अतिक्रमण करने, सी एण्ड डी वेस्ट मिलने, ग्रीन नेट नहीं लगाने पर अवैध विज्ञापन होर्डिंग पर नियमानुसार किये जाने वाले ई जुर्माना की कार्यवाही तेज करने एवं नियमो का उल्लंघन करने पर प्रकरण तैयार कर ई जुर्माना करने की कार्रवाई करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये है।
आयुक्त ने सभी जोनो द्वारा राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन एवं साप्ताहिक की गई राजस्व वसूली की कार्रवाई का अवलोकन किया एवं दिये गये लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन एवं साप्ताहिक राजस्व वसूली कार्य करने को नगर निगम के हित में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। आयुक्त ने व्यवस्था अंतर्गत दिनांक 31 दिसम्बर 2026 तक वर्तमान वित्त वर्ष का संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने पर संबंधित सभी संपत्तिकरदाता नागरिको को नियमानुसार संपत्तिकर की राशि में 4 प्रतिशत की छुट दिया जाना एवं अधिकाधिक राजस्व वसूली किया जाना सुनिश्चित करने के सभी जोन कमिश्नरो एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओं को दीपावली पर्व के पूर्व सभी जोनो के वार्डो में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट का प्रबंधन सुचारू बनाने, सभी बंद स्ट्रीट लाईटो को प्राथमिकता से प्रारंभ करवाने, आवश्यकतानुसार नये स्ट्रीट लाईट लगाये जाने एवं दीपावली के पूर्व पूरे शहर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने, सभी जोनो को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरो को जोनो में आमजनो से प्राप्त होने वाली सफाई स्ट्रीट लाईट, पेयजल, आदि मौलिक आवश्यकताओ से संबंधित जनसमस्याओं का जोन के स्तर पर सतत मॉनिटरिंग कर त्वरित निदान प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने साप्ताहिक टीएल बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के कार्य की प्रगति की अवलोकन कर गहन समीक्षा की एवं सभी जोन कमिश्नरो सहित अधिकारियो को कार्यों में प्रगति लाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त ने जोन कमिश्नरो को अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माणो, अवैध कालोनियों के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत सभी प्रकरणो में आवश्यक कार्यवाही जोन स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य में तेजी लाने के सभी जोन कमिश्नरो को निर्देश दिये। आयुक्त ने प्लेसमेंट स्थापना कर्मचारियों के संबंध में नियमानुसार निविदा कार्रवाई प्रक्रिया के अंतर्गत शीघ्र करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने विभिन्न योजनाओ में निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया एवं उसमे तेजी लाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासो एवं मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, रवि राही, अतुल विश्वकर्मा, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, सभी उपायुक्तगणो, सभी जोन कमिश्नरो, कार्यपालन अभियंताओ, सहायक अभियंताओ, उपअभियंताओ, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts