छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की उम्र में यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर (विश्व परिवार)। दुर्ग के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। निधन की सूचना मिलते के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाले भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर गुजरा है। वे दो बार अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। पहली बार वर्ष 2008 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना।
वर्ष 2023 में 75 वर्ष की आयु में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायकों में शामिल हुए। उनकी राजनीतिक वरिष्ठता को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने 25 नवंबर 2025 को मंत्रालय में इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts