भोपाल

चरौदा निगम की एमआईसी बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, वार्ड-4 में ओवरहेड वाटर टैंक और शीतला पारा में मल्टीलेवल पार्किंग पर चर्चा

भिलाई  (विश्व परिवार)। नगर निगम चरौदा भिलाई -03 में आज एमआईसी की बैठक आयोजित की गयी| बैठक की शुरुआत निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम कमिश्नर एस के सुंदरानी की अनुमति से निगम सचिव द्वारा बैठक का एजेंडा पटल पर प्रस्तुत करने के साथ प्रारम्भ हुई। मेयर इन काउंसिल के सदस्यों और अधिकारियों के बीच चर्चा उपरांत सभी विषयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
जिसमें आंगनबाड़ी आकलोरडीह में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पर पुष्टि , पालना केंद्र विद्युत मंडल भिलाई 3 की केश कार्यकर्ता के द्वारा स्वेच्छा से दिये गये त्याग पत्र की स्वीकृति प्रदान की गई इसके अलावा वार्ड क्रमांक 04 में ओवर हेड वाटर टैंक , शीतला पारा में मल्टीलेवल पार्किंग कंस्ट्रक्शन आदि विषय आज के एजेंडा में शामिल थे |
महापौर परिषद के सदस्य मोहन साहू, ईश्वर साहू, मनोज कुमार, एम जानी, एस वेंकट रमना, दिप्ती आशीष वर्मा, देवकुमारी भलावी, संतोषी निषाद बैठक में शामिल रहे। वहीं सहायक अभियंता हेमंत साहू, निगम सचिव लिंगेश्वर राव, आयुक्त के स्टेनो चेतन देवांगन , सचिवालय लिपिक अविनाश बांकुरे एवं जनसंपर्क प्रभारी विकास चन्द्र त्रिपाठी बैठक में उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts