देश की राजधानी दिल्ली की निरस्त आबकारी नीति मामले में लगातार हाईप्रोफाइल गिरफ्तारियां हो रही हैं. संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. ED से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी अब अरविंद केजरीवाल और के. कविता को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी, ताकि घोटाले की परत खुल सके. दिलचस्प है कि प्रवर्तन निदेशालय के. कविता और विजय नायर का बार-बार उल्लेख कर रहा है और कथित शराब घोटाला मामले में अब तक की जांच के आधार पर उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण मानी जा रही है.







