रायपुर

जैन महासभा प्रतिनिधि मंडल ने किया रायपुर पुरातत्व संग्रहालय का अवलोकन

रायपुर (विश्व परिवार)। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा एवं निर्ग्रन्थ सेंटर ऑफ आर्कियोलॉजी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर की तीर्थंकर प्रतिमाओं का अवलोकन किया एवं छत्तीसगढ़ में जैन पुरातत्व की स्थिति रख रखाव एवं अनुसंधान पर व्यापक विचार विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश रारा संस्कृति विभाग (अभिलेखागार) के सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रताप पारख, भरत जैन, राजेंद्र उमाठे एवं अक्षय जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts