छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 08 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4:00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही जनहित और विकास कार्यों से संबंधित कई अहम निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।
सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें प्रशासनिक, विकासात्मक और लोकहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts