छत्तीसगढ़रायपुर

ठेकेदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पुरन्दर मिश्रा से की सौजन्य भेंट जनहित, विकास एवं सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

  • ठेकेदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पुरन्दर मिश्रा से की सौजन्य भेंट

रायपुर (विश्व परिवार)। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा से मंगलवार को गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक से आत्मीय संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर संवाद ही विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग, सुझाव और सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ठाकुर एवं उनके साथ आए सभी सम्मानित सदस्यों का आत्मीय भेंट, स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के मार्ग पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्षेत्र के विकास को नई गति देने, जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा समाजहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता बढ़ाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। अंत में सभी ने उत्तर विधानसभा के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts