धमतरी (विश्व परिवार)। शहर में रविवार, 30 अगस्त 2026 को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। देश के सुप्रसिद्ध VY हॉस्पिटल, रायपुर के विशेष सहयोग एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धर्मशाला, आमापारा, धमतरी में होगा। इसमें VY हॉस्पिटल रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
शिविर में स्वास्थ्य परामर्श, मशीन द्वारा स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी), रक्तदान शिविर, ब्लड टेस्ट, ईसीजी, फिजियोथेरेपी और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा अरविंदो नेत्रालय, रायपुर की ओर से निःशुल्क आंखों की जांच और चश्मा वितरण भी किया जाएगा।
शिविर में ट्रॉमा एवं ऑर्थोपेडिक्स, कैंसर रोग, हृदय रोग, जनरल सर्जरी, पेट रोग, किडनी रोग, स्त्री रोग, बाल एवं शिशु रोग, मस्तिष्क रोग और ईएनटी सहित विभिन्न प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
VY हॉस्पिटल प्रबंधन ने धमतरीवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।
स्थान: पूज्य पंचायत सिंधी समाज धर्मशाला, आमापारा, धमतरी
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक
संपर्क: VY Hospital Raipur – 0771-4622222 / 8349313151







