रायपुर (विश्व परिवार)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रायपुर द्वारा संगीत एवं भक्ति से सराबोर विशेष कार्यक्रम “भजन जैमिंग” का आयोजन रविवार 17 मई को शाम 7:30 बजे विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक के पास, शांतिनगर रायपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों के दिलों को जोड़ना एवं भजनों की मधुर धुनों में श्रद्धा और आनंद का अद्भुत संगम प्रस्तुत करना है। आयोजन में गीत-संगीत एवं भक्ति रस से भरपूर प्रस्तुतियां होंगी, जहां उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर होकर एक यादगार संध्या का आनंद लेंगे।
कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कार एवं लकी ड्रॉ भी रखा गया है।
इस आयोजन के आयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रायपुर के संस्थापक अध्यक्ष अजय जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष अतुल जैन, रायपुर अध्यक्ष प्रवीण संघी एवं सचिव राजीव जैन ने सभी समाजजनो को इस आयोजन में
उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







