- औद्योगिक संस्थान सारडा एनर्जी के द्वारा 10.00 लाख रुपए का सोनोग्राफी मशीन क्षेत्र को समर्पित।
रायपुर (विश्व परिवार)। विधायक अनुज शर्मा की जनसेवा, विकासपरक सोच और जनता के प्रति समर्पण का असर कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया। इस अवसर पर क्षेत्र में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम में आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र के 60 सरपंचों सहित 250 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व अन्य दलों का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और विधायक अनुज शर्मा ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत किया।
इस भव्य आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, गुरु ख़ुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक रोहित साहू, संपत अग्रवाल,अनुराग सिंह देव, मोना सेन, संदीप साहू, देवेंद्र यादव, राजेश मूणत, सुनील सोनी, नारायण चंदेल सहित राजनीतिक जगत के वरिष्ठ नेताओं, छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता ने हिस्सा लेकर अपने लोकप्रिय विधायक को शुभकामनाएं दीं।







