छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में लग्जरी लिविंग का नया आयाम, रहेजा ग्रुप ने लॉन्च किया ‘रहेजा अवाना’

रायपुर (विश्व परिवार)। असली लग्ज़री में शोर-शराबा नहीं बल्कि एक सुकून भरा माहौल होता जहां हर हिस्सा अपनी अलग कहानी कहता है। रियल एस्टेट जगत में दशकों से भरोसे और उत्कृष्टता का पर्याय बन चुके रहेजा ग्रुप ने अपनी इसी सोच को साकार करते हुए, एक बेहद एक्सक्लूसिव और अल्ट्रा-प्रीमियम पेशकश ‘रहेजा लक्स’ के अंतर्गत रहेजा अवाना की घोषणा की है। ‘रहेजा लक्स’ साधारण रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट कलेक्नशन नहीं है, बल्कि उन चुनिंदा पारखी लोगों के लिए तैयार किया गया एक ‘प्राइवेट कलेक्शन’ है, जो प्राइवेसी, शानदार आर्किटेक्चर और सुकून भरी लग्ज़री की कद्र करते हैं।

यह पहल पूरी तरह से रहेजा ग्रुप के नेतृत्व के दूरदर्शी नज़रिए पर आधारित है, जो एक सिनेमैटिक अनुभव की तरह है, जहां सबसे पहले एक स्पष्ट विज़न तय होता है, फिर प्रोजेक्ट को किसी आर्टिफेक्ट की तरह गढ़ा जाता है, और यह मॉडर्न लग्ज़री के हर पहलू का बेहतरीन अनुभव देने का भरोसा भी दिलाता है।

द प्राइवेट कलेक्शन

‘रहेजा लक्स’ के अंतर्गत, रायपुर के सबसे प्रतिष्ठित स्थानों पर तीन मास्टरपीसेस को शामिल किया गया है, जिनमें से हर मास्टरपीस, रहेजा ग्रुप के वादे और लग्ज़री की एक अलग कहानी कहता है:

रहेजा अवाना (कचना): पैनोरमिक व्यूज़ और कस्टमाइज़्ड डिज़ाइन्स से सजा एक अल्ट्रा- लग्ज़री प्रोजेक्ट।

रहेजा प्रिवे (तेलीबांधा): शहर के बीचों-बीच, प्राइवेसी और सुकून चाहने वालों के लिए एक एक्सक्लूसिव कलेक्शन।

रहेजा वाटरफ्रंट विला (नया रायपुर): प्राइवेट वाटर एक्सेस और रिज़ॉर्ट जैसी विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले प्राकृतिक विला।

इन तीन शानदार प्रोजेक्ट्स में से, रहेजा ग्रुप ने अपनी सबसे ख़ास पेशकश ‘रहेजा अवाना’ की आधिकारिक घोषणा के साथ इस लग्ज़री के सफर का आगाज़ कर दिया है।

रहेजा अवाना: जहां है बेमिसाल लग्ज़री का परफेक्शन

कचना मेन रोड पर, खूबसूरत कचना लेक के सामने स्थित रहेजा अवाना सिर्फ एक घर नहीं है, यह एक पहचान है। यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो परफेक्शन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करते।

मॉडर्न लग्ज़री और टाइमलेस आर्किटेक्चर का कैनवास

रहेजा अवाना को एक लग्लाज़री इफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। इसका आर्किटेक्चर मिनिमलिज़्म का एक शानदार नमूना है। अर्थ टोन्स और गोल्डन एक्सेंट्स का इस्तेमाल, क्वालिटी कंस्ट्रक्शन मटेरियल्स और भव्य लेआउट्स इसे एक ऐसा रूप देते हैं जो पहली ही नज़र में आपको अपना दीवाना बना लेगा। यहाँ का हर विला सिमेर्टिकल स्ट्रक्काचर एक जीवंत मास्टरपीस है। यहाँ में पार्किंग भी सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि यह पूरे आर्किटेक्चरल डिज़ाइन का एक ख़ास हिस्सा है।

एंडी फिशर (सिंगापुर) द्वारा डिज़ाइन किया गया विज़न

इस मास्टरपीस को एशिया के सबसे प्रतिष्ठित लग्ज़री आर्किटेक्ट्स में से एक, एंडी फिशर (सिंगापुर) ने डिज़ाइन किया है। फिशर की डिज़ाइन फिलॉसफी इंटरनेशनल लग्ज़री स्टैंडर्ड्स और इंडियन कल्चरल एस्थेटिक्स एक दुर्लभ और परफेक्ट फ्यूज़न है।

फिशर ने रहेजा अवाना के लिए एक ऐसी कम्यूनिटी लिविंग की कल्पना की है, जहां घर का हर बाहरी हिस्सा, हर चौखट और बगीचे का हर रास्ता अपनी ख़ास कहानी कहता है। यहाँ का डिज़ाइन इतना सहज है कि आप महसूस करेंगे जैसे कि जीती-जागती इमारतें हों।

हर कोना, जो एक अलग एक्सपीरियंस देता है

रहेजा अवाना में डिज़ाइन यूटिलिटी के साथ ही लोगों की भावनाओं को भी ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

कोर्टयार्ड लिविंग: गुनगुनी धूप में एक प्राइवेट कोर्टयार्ड, जहां घर के अंदर का हिस्सा सीधे खुले आसमान से बातें करता है।

ग्रैंड इंटीरियर्स: डबल-हाइट लग्ज़री स्पेसेस और कस्टमाइज्ड फिनिशिंग, जो घर को किसी महल सा बना देते हैं।

क्यूरेटेड स्पेसेस: इटैलियन मार्बल, प्रीमियम वुड और डिज़ाइनर लाइटिंग का जादुई इस्तेमाल, जो आपकी हर शाम को खास बनाता है।

द क्लब हाउस: एमिनिटीज़ से परे, एक कंप्लीट लाइफस्टाइल हब

रहेजा अवाना का क्लब हाउस केवल एक एमिनिटी नहीं है, बल्कि यह इस कम्यूनिटी लिविंग का ‘सोशल और वेलनेस एंकर’ है। इसे इस बारीकी से डिज़ाइन किया गया है कि यहां रहने वाले लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिले और साथ ही उनकी प्राइवेसी भी बनी रहे।

एक शानदार लाइफस्टाइल के लिए क्यूरेटेड एमिनिटीज़:

स्विमिंग पूल: शानदार डेक लाउंज के साथ एक रिज़ॉर्ट-स्टाइल का टेंपरेचर कंट्रोल्ड पूल।

फिटनेस स्टूडियो: पैनोरमिक गार्डन व्यू के साथ मॉडर्न इक्विपमेंट वाला जिम।

वॉकथ्रू गार्डन्स: ध्यान, योग और शांति के लिए बैठने की ख़ास जगह के साथ खूबसूरती से तराशे गए लैंडस्केप्ड ट्रेल्स।

ग्रैंड क्लब हाउस: प्रीमियम लाउंज, आलीशान बैंक्वेट और प्राइवेट डाइनिंग स्पेस जो खास पलों को और भी ख़ास बना दें।

बैडमिंटन कोर्ट: खेल प्रेमियों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित प्रोफेशनल-ग्रेड इंडोर कोर्ट।

लैंडस्केप्ड ग्रीन्स: प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए बनाए गए शांत और हरे-भरे ओपन स्पेस।

लोकेशन का फायदा: कनेक्टिविटी और और पीस का सेंटर

स्ट्रैटेजिक रूप से कचना मेन रोड पर स्थित रहेजा अवाना, शहर की तेज़ रफ़्तार लाइफस्टाइल और एक शांत रेजिडेंशियल एक्सपीरियंस के बीच का सही संतुलन है। रिंग रोड नंबर 3 और विधानसभा रोड से महज़ कुछ मिनट्स की दूरी पर होने के कारण, यह रायपुर के बेस्ट स्कूल्स, हॉस्पिटल्स, मॉल्स और एयरपोर्ट तक आसान पहुँच सुनिश्चित करता है:

अंबुजा मॉल: 10 मिनट
डेकाथलॉन: 10 मिनट
कोया रायपुर: 10 मिनट
इट्सा हॉस्पिटल: 10 मिनट
पं. एच.एस. शुक्ला कॉलेज: 10 मिनट
एयरपोर्ट: 20 मिनट

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts