छत्तीसगढ़रायपुर

मिनी माता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,भाजपा प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में महान समाजसेविका और छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्वर्गीय मिनी माता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नम आँखों से श्रद्धापूर्वक याद किया। इसके साथ ही पंडरी रायपुर स्थित मिनीमाता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
आयोजन के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने स्व. मिनी माता द्वारा समाज सेवा, शोषितों व वंचितों के उत्थान तथा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री अमित साहू और प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, कृतिका जैन, अमर गिदवानी, संगीता शर्मा, सविता चंद्राकर, राजू राघवानी, प्रीति परगनिहा, रंजीता शर्मा, मिली बनर्जी, बसंत बाघ, ओमेश जीभेकर, पंकज जगत, खेमलाल कोसले, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts