कोरबा छत्तीसगढ़

सिपेट, कोरबा में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ

कोरबा (विश्व परिवार)। केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, भारत सरकार के अधीन संचालित प्रतिष्ठित संस्थान है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सिपेट, कोरबा में तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो रहा है।
निम्नलिखित पाठ्यक्रम: डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (DPT), डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT)। प्रवेश योग्यता एवं अवधि: 10वीं उत्तीर्णः 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम। 12वीं (विज्ञान) / ITI उत्तीर्णः लेटरल एंट्री (सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश 2 वर्ष) । आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई, 2026, प्रवेश परीक्षा (CAT – 2026), 7 जून, 2026, लगभग शत प्रतिशत प्लेसमेंट – देश – विदेश की प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार के अवसर । मान्यता AICTE एवं NBA द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम छ.ग. शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति की सुविधा। बालक एवं बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts