कोरबा छत्तीसगढ़

सिपेट, कोरबा में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ

कोरबा (विश्व परिवार) । केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, भारत सरकार के अधीन संचालित प्रतिष्ठित संस्थान है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सिपेट, कोरबा में तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो रहा है।
निम्नलिखित पाठ्यक्रम: डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (DPT), डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT)। प्रवेश योग्यता एवं अवधि: 10वीं उत्तीर्णः 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम। 12वीं (विज्ञान) / ITI उत्तीर्णः लेटरल एंट्री (सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश 2 वर्ष) । आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई, 2026, प्रवेश परीक्षा (CAT – 2026), 7 जून, 2026, लगभग शत प्रतिशत प्लेसमेंट – देश – विदेश की प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार के अवसर । मान्यता AICTE एवं NBA द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम छ.ग. शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति की सुविधा। बालक एवं बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts