छत्तीसगढ़रायपुर

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय इकाई की बैठक सम्पन्न

  • पत्रकारिता शिक्षण एवं शोध से जुड़े विद्वानों को बनाया जाएगा सदस्य
  • पाक्षिक संगोष्ठी एवं मिलन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
  • जुलाई माह में एआई और मीडिया विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) की कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर इकाई की बैठक इंडियन कॉफी हाउस, एनआईटी में आयोजित की गई। बैठक में इकाई की कार्य योजना पर चर्चा की गई, जिसमें पत्रकारिता एवं जनसंचार शिक्षण और शोध से जुड़े विद्वानों को सदस्य बनाया जाएगा। एक पाक्षिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही महासंघ के द्वारा एआई और मीडिया विषय पर जुलाई माह में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रांत संयोजक प्रो. आरडी शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा और शिक्षक के विकास पर कार्य कर रहा है। इस संगठन से पूरे देश में 15 लाख से अधिक शिक्षक जुड़े हुए हैं। प्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में इसकी इकाइयों का गठन किया जा चुका है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पत्रकारिता शिक्षण एवं शोध का व्यवस्थित वातावरण तैयार करने के लिए महासंघ की यह ईकाई कार्य करेगी। इकाई के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इस इकाई से पत्रकारिता शिक्षण एवं शोध से जुड़े सभी विद्वानों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सदस्यता कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इस इकाई के अंतर्गत पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं उससे जुड़े सभी महाविद्यालयों के पत्रकारिता शिक्षण एवं शोध से जुड़े शिक्षकों एवं विद्वानों की सदस्यता पूर्ण की जाएगी। इस अवसर पर महासंघ के वार्षिक कलेंडर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भेंट किए गए। आभार महासंघ की उपाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. कपिल प्रजापति, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता, चंद्रशेखर शिवहरे सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts