देशनई दिल्ली

मैसूरु में अचानक बिगड़ी बुजुर्ग महिला की तबीयत, पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा; डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार कर्नाटक के मैसूरु में उनका एक संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। कॉसमॉस तारामंडल (COSMOS Planetarium) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अचानक तबीयत बिगड़ने पर एक बुजुर्ग बीजेपी कार्यकर्ता की मदद की। प्रधानमंत्री का यह व्यवहार देखकर मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता भी उनकी तारीफ करते नजर आए।
PM Modi ने खुद संभाली बुजुर्ग महिला की जिम्मेदारी
दरअसल, नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी कार्यकर्ता 70 वर्षीय प्रेमा के. सिम्बैया को कार्यक्रम के दौरान अचानक चक्कर आने लगे। उनकी हालत देखकर प्रधानमंत्री मोदी खुद उनके पास पहुंचे और उनका हाल जाना।
पीएम मोदी ने महिला को संभलने के लिए जूस दिलवाया। साथ ही अपने काफिले में मौजूद डॉक्टर को बुलाकर उनकी तत्काल जांच और जरूरी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
BJP महिला मोर्चा ने शेयर की तस्वीरें
बीजेपी महिला मोर्चा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री ने खुद प्रेमा के. का हाल जाना और डॉक्टरों से उन्हें जरूरी देखभाल और इलेक्ट्रोलाइट्स उपलब्ध कराने को कहा।
Image
महिला मोर्चा ने पीएम मोदी के इस व्यवहार को एक सच्चे ‘प्रधान सेवक’ की पहचान बताते हुए उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।
मैसूरु में PM Modi का भव्य स्वागत, 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
इससे पहले मैसूरु पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने एक्स पर कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद मैसूरु, कल आप लोग कमाल के थे!’
पीएम मोदी ने कर्नाटक के विकास को गति देने के लिए 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास से जुड़ी जानकारी भी साझा की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।
बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का भी किया उद्घाटन
अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्यपाल सुधा यादव मौजूद रहीं। मेट्रो को हरी झंडी दिखाते समय पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का हाथ थामकर उनके साथ उद्घाटन किया। मैसूरु में बुजुर्ग महिला की मदद करने वाला यह वाकया भी प्रधानमंत्री के दौरे की प्रमुख चर्चाओं में शामिल हो गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts