रायपुर

छत्रपति शिवाजी किड्स स्कूल में पहली बार लगा आनंद मेला, नन्हे शेफ ने अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से जीता दिल

रायपुर (विश्व परिवार)। रावतपुरा कॉलोनी स्थित छत्रपति शिवाजी किड्स स्कूल में पहली बार आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे प्रॉपर अपने-अपने शेफ के यूनिफॉर्म में नजर आए और बच्चे बहुत ही लजीज व्यंजन बनाकर लाए थे।जिसमें चाऊमीन, गुपचुप, स्वीट कॉर्न, पेटीज, से सेवई आदि थे।और सबसे मजेदार बात यह है कि यह बच्चे सिर्फ 6 से 8 साल के उम्र के हैं आकर्षण का केंद्र यही रहा कि इतने छोटे-छोटे बच्चे इतनी देर तक एक ही स्थान पर खड़े होकर सब व्यंजनों को बेच रहे थे। अभिभावकों ने भी बहुत उत्साह दिखाया वे आए और इतने प्यारे प्यारे बच्चों का स्टाल देखकर उनसे भी रहा नहीं गया।वह हर बच्चे से कुछ ना कुछ खरीद रहे थे इस मौके पर स्कूल की सभी शिक्षिकाएं स्कूल के सभी बच्चे अभिभावकगण और प्राचार्या अपर्णा कर्मकार उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts