देशनई दिल्ली

ममता बनर्जी को एक और झटका! TMC की राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। राज्यसभा में ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल से TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है. सबसे बड़ी आश्चर्य की बात यह है कि कोयल मल्लिक अप्रैल महीने में ही TMC से राज्य सभा सांसद बनी थी. इससे पहले TMC के 3 और राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली वह चौथी सांसद हैं। उनके इस्तीफे के बाद संसद में ममता गुट के 17 सांसद बचे हैं. इससे पहले इस्तीफा देने वाला तीनों सांसद BJP जॉइन कर चुके हैं।
अभिनेत्री से राजनेता बनीं पश्चिम बंगाल से TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके बाद राज्यसभा में TMC के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई।कोयल मल्लिक का इस्तीफा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आया है।
हालांकि, कोयल मल्लिक के इस्तीफे की वजह सामने नहीं आ पाई है, न ही उन्होंने राज्यसभा के चेयरमैन को भेजे पत्र में इस वजह का जिक्र किया है. इससे पहले सुखेन्दु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था।
चर्चा ​​है कि कोयल इस्तीफा देने के बाद उन्हें दिल्ली में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर पर देखा गया था।
आपको बताते चले कि कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. कोयल मल्लिक बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. वह बांग्ला फिल्मों के चर्चित अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. 2003 में उन्होंने टॉलीवुड में एंट्री ली और देखते ही देखते स्टार बन गईं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts