Blog

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आदर्श रहे बाबूजी, प्रेस क्लव में हुई विन्यांजलि, चिन्तन पार्क में बाबू ज्ञानचंद अलया की मूर्ति किया मार्त्यापण

ललितपुर (विश्व परिवार)। वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में वक्ताओं ने उन्हें सच्चा समाजसेवी व कलम का सिपाही बताते हुए पत्रकारिता के लिए आदर्श बताया। उन्होने अपने विचारों में शेरशायरियों के माध्यम से वर्तमान परिवेश की दशा पर चित्रण किया। उनके जीवन में किसी का बुरा करना उनके कभी भी मानस पटल पर अंकित नहीं हुआ उनका वात्सल्य व सदभावना का समावेश उनके जीवन चर्चा की पूँजी रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलापंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन के मुख्यआतिथ्य एवं प्रेस क्लव अध्यक्ष राजीव बबैले सप्पू की अध्यक्षता में हुआ जिसमें उन्होने उन्होने बाबू जी को अच्छा साहित्यकार और हर संघर्ष में सहजता से कार्य करने की क्षमता का धनी बताया। शहर में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति इस बात का प्रतीक रहती थी कि उम्र के अन्तिम पड़ाव में भी अपने जनपद के लिए कुछ करने की इच्छा शक्ति रखते थे उनके सुझाव सहयोग जीवन को सार्थक बनाने का अनेके विधाओं के लोगों को मूलमंत्र सावित हुए। विन्यांजलि सभा में प्रेस क्लव संरक्षक संरक्षक संतोष शर्मा, सरदार मंजीतसिंह, पवन संज्ञा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद आलोक जैन मयूर, जगदीश यादव, अशोक पंथ, जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, विजय जैन कल्लू विनीत चतुर्वेदी, मनोज जैन ललितपुर लाईव, अजय जैन साइकिल, अजय बरया, अजित भारती, अनिलजैन डोगरा,पवन जैन शिवाजी, ब्रजेन्द्र तिवारी, महेश शर्मा, अरविन्द जैन कुम्हैण्डी, अरूण बबेले,सनत जैन खजुरिया, केशव प्रसाद पाण्डे, मो० हबीब ठेकेदार, सुनील जैन, ने बाबूजी को समाजसेवा का आदर्श बताते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को सराहा और प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अक्षयअलया द्वारा किया।
इसके पूर्व में प्रातःकाल मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आर्शीवाद से शान्तिधारा के उपरान्त अनंतकालीन भक्ताम्मर जी का विधान एवं पाठ का आयोजन अभिनंदनोयदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर जी में हुआ जिसमें परिवारजन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार अक्षय अलया अजय अलया ने अर्ध समर्पित किए। सायंकाल संगीतमय आरती में श्रेष्ठीजन सम्मलित हुए। सायंकाल जिला चिकित्सालय के सम्मुख बाबूजी की स्मृति में अन्नपूर्णा भोजनशाला द्वारा मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सदर रामरतन कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य एवं आईएमए अध्यक्ष डा० राजकुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ जिसमें उन्होने तथा बाबूजी को श्रद्धान्जलि अर्पित की इस मौके पर प्रमुख रूप से महामण्डलेश्वर गौरीधाम भावना गोस्वामी, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सोनी, दिनेश गोस्वामी, ध्रुव साहू, श्रयांस जैन गदयाना, संजीव सौरया, प्रमोद साहू, मु जुवेर, मुकुल सोनी, दीपेश साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा सेवा संघ के अध्यक्ष अमितप्रिय जैन द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts