देशनई दिल्ली

बैंक ऑफ बड़ौदा को पेंशन फंड प्रायोजक के रूप में PFRDA का प्रमाण-पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बना

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। एनपीएस दिवस 2026 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 की धारा 27 के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजक के रूप में नियुक्ति का पीएफआरडीए प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ।इसके साथही, बैंक ऑफ़ बड़ौदा पेंशन फ़ंड व्यवसाय में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है, यह सेवानिवृत्ति और दीर्घकालिक बचत क्षेत्र में बैंक के विस्तार का एक महत्वपूर्ण मील का स्तंभ है। यह प्रमाण पत्र संजय लोहिया, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी,बैंक ऑफ़ बड़ौदा कोश्री एस. रमन, अध्यक्ष, पीएफआरडीएऔर दिनेश कुमार खारा, अध्यक्ष,एनपीएसट्रस्ट की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान, बैंक ‘तत्काल एनपीएस’ के द्वितीय चरण के तहत भीम ऐप पर ‘तत्काल एनपीएस’की सुविधा उपलब्ध कराने वाले प्रारम्भिक बैंकों में शामिल हो गया है। भीम ऐप के साथ ‘तत्काल एनपीएस’ का एकीकरण से व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले भीम प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहज डिजिटल ऑनबोर्डिंग सक्षम बनाकर नेशनल पेंशन सिस्टम की पहुंच और उपलब्धता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चांद,प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी,बैंक ऑफ़ बड़ौदाने कहा, “आज का दिन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन है क्योंकि हम पेंशन फ़ंड के कारोबार में प्रवेश करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया हैं। हमने भीम ऐप पर ‘तत्काल एनपीएस’ की सुविधा भी शुरू की है। ये उपलब्धियां सेवानिवृत्ति संबंधी समाधानों तक एक्सेस बढ़ाने और डिजिटल नवाचार का लाभ उठाकर देश भर के ग्राहकों के लिए पेंशन उत्पादों को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती हैं। हम पेंशन के एक्सेस को विस्तारित करने और सभी के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
पीएफआरडीएके तत्वावधान में आयोजित एनपीएसदिवस में नेशनल पेंशन सिस्टम की प्रगति और भावी दिशा पर विचार-विमर्श हेतु सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों, एनपीसीआई भीम सर्विसेज़ लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा वित्तीय सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts