छत्तीसगढ़बिलासपुर

सावधान! भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर मोबाइल और पर्स उड़ाने वाला गैंग एक्टिव

बिलासपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक मामला सामने आया है, जहां भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी करने वाला गिरोह एक्टिव है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरीकर फरार हो रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित का आरोप है कि भीख मांगने के बहाने घर के आसपास पहुंचकर आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जरहाभाठा निवासी पीड़ित सुनील बाटवे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही शहर में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी पुलिस से अपील की है।
CCTV में हुए कैद
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस को घर के बाहर लगे सीसीटीवी फूटेड मिला है, जिसमें एक दंपति और उनके साथ एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध रूप से दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts