रायपुर (विश्व परिवार)। सांसद संतोष पाण्डेय के सोनिया गांधी को ‘गांधारी’ और कांग्रेस को ‘दुर्योधन-दुशासन’ कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. राहुल गांधी ने ठीक कहा था कि हम उनको पागल कर देंगे।
राहुल गांधी के निमंत्रण पर दिल्ली जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं. भाजपा मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे की बातें कह रही। अमित शाह कहते थे कि संसद में चर्चा नहीं हो सकती, लेकिन रायपुर में आकर कहते हैं कि राहुल गांधी सड़क पर नहीं, संसद में बात करें. राहुल गांधी संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन बीजेपी के नेता अपनी पुरानी बातें भूल जाते हैं।
वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के नेहरू को लेकर दिए बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कितना बड़ा पागल आदमी है. नेहरू जी के समय बांग्लादेश बना ही नहीं था, बांग्लादेश तो इंदिरा गांधी के समय बना था। राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम बदला नहीं लेंगे, लेकिन जैसे ही ट्रंप का फोन आया, सीजफायर हो गया. हमारे जवान आगे बढ़ चुके थे, फिर उन्हें रोका क्यों गया? क्या फादरलैंड से फोन आ गया था, इसलिए ऑपरेशन रोक दिया गया?
धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जानी चाहिए थी. सरकार ने धान खरीदी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है. प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर हैं. सरकार की धान खरीदी करने की नीयत नहीं है. सरकार अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बातें कर रही है. इस सरकार में किसान परेशान हैं. सरकार को धान खरीदी के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करनी चाहिए।







