रायपुर (विश्व परिवार)। बीएनआई रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ के लिए शुक्रवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। बीएनआई इंडिया का 1495वां और रायपुर का 15वां चैप्टर “BNI Phoenix, Raipur” का भव्य शुभारंभ किया गया। लॉन्च के साथ ही यह चैप्टर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बीएनआई चैप्टर बन गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली। बीएनआई फीनिक्स चैप्टर में 53 सक्रिय सदस्य जुड़े, जबकि 59 विज़िटर्स ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान 102 रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ और कुल 4 करोड़ 21 लाख 51 हजार 550 रुपए का व्यवसाय सृजन दर्ज किया गया।
इस उपलब्धि को बीएनआई नेटवर्क की मजबूत संरचना और आपसी सहयोग की भावना का परिणाम बताया जा रहा है। साथ ही इसे रायपुर के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस सफल आयोजन के लिए लॉन्च एंबेसडर्स मानसी छुगानी और दर्शन झावेरी को विशेष रूप से सराहा गया, जिनके नेतृत्व और समर्पण से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
बीएनआई फीनिक्स चैप्टर के शुभारंभ से आने वाले समय में व्यापारिक अवसरों के विस्तार, मजबूत नेटवर्किंग और निरंतर विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
इस कार्यक्रम की जानकारी बीएनआई के सीनियर लॉन्च डायरेक्टर नरेंद्र सिन्हा ने दी।





