रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। बैठक को लेकर मंत्रालय में सुबह से ही हलचल तेज रही।
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और नई योजनाओं को लेकर भी मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू

- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments






