छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हुई। यह कैबिनेट की 53वीं बैठक है, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों, विकास कार्यों तथा विभागीय प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। बैठक के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts