छत्तीसगढ़रायपुर

CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • उद्योग, व्यापार, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज (CFI), छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ एवं अन्य परिवहन संगठनों, रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) एवं रायपुर देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक एवं परिवहन संगठनों के प्रतिनिधियों ने रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ईंधन आपूर्ति से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों से जिला प्रशासन को अवगत कराया।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ड्रम, बैरल अथवा अन्य अधिकृत माध्यमों से डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता में आ रही बाधाओं के कारण उद्योग, व्यापार, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अनेक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। यह विषय जिले की संपूर्ण आर्थिक गतिविधियों, उत्पादन व्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला एवं रोजगार से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।
छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री (CFI) ने अवगत कराया कि औद्योगिक इकाइयों में संचालित जनरेटर, सामग्री हैंडलिंग उपकरण, उत्पादन मशीनरी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के संचालन के लिए डीजल की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। ईंधन आपूर्ति में व्यवधान से उत्पादन प्रक्रिया एवं औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ एवं अन्य परिवहन संगठनों द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे साइडिंग, औद्योगिक कार्यस्थलों एवं लॉजिस्टिक्स गतिविधियों में उपयोग होने वाली क्रेन, हाइड्रा, पोकलेन, लोडर, जनरेटर एवं अन्य भारी मशीनरी को पेट्रोल पंप तक ले जाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होता। ऐसी स्थिति में अधिकृत माध्यमों से डीजल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, जिससे परिवहन, लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।
रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) ने भी अवगत कराया कि शोरूमों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर संचालन हेतु डीजल आवश्यक होता है। इसके अतिरिक्त नए वाहनों की डिलीवरी के समय ग्राहकों की सुविधा एवं
वाहन के सुरक्षित संचालन हेतु प्रत्येक चार पहिया वाहन में लगभग 5 लीटर तथा प्रत्येक दो पहिया वाहन में लगभग 2 लीटर ईंधन डाला जाना आवश्यक होता है। वर्तमान व्यवस्था के कारण शोरूम संचालन एवं वाहनों की समयबद्ध डिलीवरी में भी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।
रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन ने बताया कि मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण से जुड़ी इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया एवं आवश्यक उपकरणों के संचालन हेतु डीजल की आवश्यकता होती है। ईंधन उपलब्धता में बाधा आने से उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
CAIT छत्तीसगढ़ ने प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा कि व्यापार, उद्योग एवं परिवहन क्षेत्र की वैध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक व्यवहारिक एवं संतुलित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे प्रशासनिक नियमों का पालन भी सुनिश्चित हो और आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों।
CAIT ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों, तेल विपणन कंपनियों एवं सक्षम अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र उद्योगों, परिवहन इकाइयों, खाद्य प्रसंस्करण संस्थानों, ऑटोमोबाइल शोरूमों एवं अन्य आवश्यक प्रतिष्ठानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ड्रम, बैरल अथवा अन्य अधिकृत माध्यमों से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया गया ।
CAIT छत्तीसगढ़ ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन के सकारात्मक हस्तक्षेप से इस महत्वपूर्ण विषय का शीघ्र एवं व्यवहारिक समाधान संभव होगा, जिससे जिले की व्यापारिक, औद्योगिक, परिवहन एवं रोजगार से जुड़ी गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित होती रहेंगी।
इस अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी जिसमे प्रमुख रूप से अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, अवनीत सिंह, छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री (CFI) से शंकर बजाज, लव बंसल, आषीष सरालिया, एस.बी. तिवारी छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ एवं अन्य परिवहन संगठनों से नवीन शर्मा, अमरीक सिंह, श्रवण विष्नोई राजेष शर्मा, रमणीक जैन, रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) से कैलाष खेमानी, विवेक गर्ग अभिनव ऋषि, रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन से महेष खिलोसिया एवं संजय वीरमाणी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts