रायपुर (विश्व परिवार)। देश के प्रमुख व्यापारिक संगठन Confederation of All India Traders (कैट) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व की नई टीम का विस्तार किया है। इस निर्णय के तहत प्रदेश स्तर पर कई वरिष्ठ व्यापारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष B. C. Bhartia, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद Praveen Khandelwal, राष्ट्रीय चेयरमेन Brijmohan Agrawal तथा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन Amar Parwani की अनुशंसा और प्रदेश कोर कमेटी की सहमति से यह नियुक्तियां की गईं।
राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रदेश चेयरमेन:
जितेन्द्र दोशी
विक्रम सिंहदेव
प्रदेश वाइस चेयरमेन:
सुरिंदर सिंह
जीवत बजाज
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष:
राजेंद्र जग्गी
वासु माखीजा
राम मंधान
भरत जैन
राकेश ओचवानी
शंकर बजाज
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि संगठन छत्तीसगढ़ में लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और आने वाले समय में हर व्यापारी की आवाज बनकर काम करेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित टीम स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। साथ ही वर्तमान व्यापारिक चुनौतियों के बीच छत्तीसगढ़ के लाखों व्यापारियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।







