रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस का चार्टर डे सेलिब्रेशन, पूल पार्टी में झलका उत्साह

रायपुर (विश्व परिवार)। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा चार्टर डे के अवसर पर एक निजी रिसोर्ट में शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन में ऊर्जा और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर मस्ती भरे गेम्स, मनोरंजन गतिविधियां, लाइव म्यूजिक, स्वादिष्ट स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट मुख्य आकर्षण रहे। पूल पार्टी के अनोखे माहौल में सभी ने जमकर आनंद लिया और आपसी मेलजोल के साथ खुशनुमा पल साझा किए।

क्लब की प्रेसिडेंट रोटेरियन नीरू अग्रवाल, सेक्रेटरी रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल और चेयरपर्सन रोटेरियन नीतू गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्लब में आपसी जुड़ाव, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार साबित हुआ, जिसमें मनोरंजन, मित्रता और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts