छत्तीसगढ़रायपुर

धमतरी में चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय, टहलने निकली महिला से ₹30 हजार की सोने की चेन लूटी; CCTV खंगाल रही पुलिस

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इन दिनों चेन स्नेचिंग गिरोह एक्टिव है। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह टहलने निकली एक महिला को दो शातिर बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि गुजरा गांव की रहने वाली बिंदा बाई साहू रोज की तरह आज सुबह टहलने के लिए निकली हुई थीं। इसी दौरान एक कार में सवार दो आरोपी उनके पास आए और पता पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझाया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही धोखे से उसके गले से सोने की चेन को झपटकर रायपुर की तरह फरार हो गए।
CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
इस वारदात के बाद महिला पूरी तरह से दहशत में आ गई। बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने इसकी शिकायत भखारा थाने में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts