छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन चुनाव संपन्न, छगन मूंदड़ा को फिर मिली कमान

रायपुर (विश्व परिवार)। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव सोमवार को हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल मिश्रा, सेवानिवृत सहायक संचालक ( खेल), लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि एसोसिएशन की नई प्रबंध कारिणी का चुनाव सत्र 2026 से 2030 के लिए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की उपस्थिति में हुआ। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छगन मूंदड़ा को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया।
कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान एवं कोषाध्यक्ष प्रभात साहू चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मनीष बाग, रघुनाथ नायक, व्यंकेश दास मानिकपुरी, संकल्प तिवारी तथा संयुक्त सचिव के लिए प्रीति मिश्रा, रोशनी सेन, स्वाति राजवाड़े, अमन सोनी चुने गए।
सरवर एक्का, मयंक डडसेना, भानु प्रताप साहू, एवं ममता सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य में स्थान मिला। सरजीत सिंह बक्शी, दुर्गेश पटेल, रुक्मणी यादव, अनीता पोडीयम, आकाश रजक, प्रवीण शर्मा, कुलदीप गुप्ता, दीपांजलि खलखो सभा के साधारण सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। नवीन प्रबंधकारिणी के निर्वाचन पर सभी जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts