रायपुर { विश्व परिवार } । राजधानी रायपुर में लाभांडी में रिबाउंस के बगल में स्थित टोयोटा कंपनी के एक विशाल आकर्षक “पाटनी टोयोटा” का सोमवार को भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, राजधानी के ऑटोमोबाइल सेक्टर, इंड्ट्रिरयल सेक्टर समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख हस्ती, टोयोटा किलॉस्कर मीटर के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए सचिन शर्मा (एसबीयू हेड बीपी) और विनय कुमार (आरएसबीयू ट्रेड और जनरल मैनेजर), टोयोटा के डीलर प्रिंसिपल और पाटनी टोयोटा के डायरेक्टर उमेश पाटनी और डायरेक्टर यश पाटनी की मौजूदगी रहे ।
मुख्यमंत्री श्री साय ने उल्लासमयी वातावरण ने फीता काटकर टोयोटा के नए शोरूम पाटनी टोयोटा का शुभारंभ किया । इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी हुई और शांति के प्रतीक सफेद गुब्बों छोड़े गए ।
दीपप्रज्वलन के बाद श्री साय ने शोरूम के उद्कटन पट्टिका का अनावरण किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत पाटनी टोयोटा के डायरेक्टर उमेश पाटनी ने गुलदस्ता भेंटकर किया । आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने पाटनी टोयोटा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाटनी टोयटा छत्तीसगढ़ में ग्राहकों को उत्कृष्ट मानकों की सेवा प्रदान करेगा ।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है । यही वजह है कि अब महाराष्ट्र से भी उद्यमी यहां आकर शोरूम खोल रहे हैं है । उन्होंने भी पाटनी टोयोटा के शुभारंभ को शुभकामनाएं दी ।

उद्धाटन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साव ने नई रोवेरा कैमरी का अनावरण किया । मौके पर ही इस कार के अनावरण के बाद प्रथम डिलीवरी छत्तीसगढ के उग्रणी उद्यमी, समाज सेवी श्री विनोद जैन बडजात्या ने प्राप्त की । उपस्थित ग्राहक काफी उत्साहित नजर आए ।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्रीमती
अनिता पाटनी, डायरेक्टर श्रीमती वेदिका पाटनी, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश धौरानी, विजय अग्रवाल सहित बडी संख्या में उद्यमी, ब्यापारी, समाज सेवी, इष्ट मित्र, परिवार जन मौजूद रहे।
डीलर प्रिंसिपल उमेश पाटनी और मैकेनिकल इंजीनियर यश पाटनी के नेतृत्व में यह डीलरशिप तकनीकी सटीकता और व्यक्तिगत देखभाल का बेजोड़ मेल है । आपको कई राज्यों में शोरूम संचालन का अनुभव है । इस अवसर पर यश पाटनी ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण ट्रेडिशनल डीलरशिप माडल से आगे बढ़ना है । हम आटोमेशन के साथ एक ‘ह्यूमन टच’ जोड़ रहे हैं । पाटनी टोयोटा के संचालन की जिम्मेदारी यश पाटनी और वेदिका पाटनी की जोड़ी संभाल रही है, जहां तकनीकी निपुणता और प्रशासनिक कौशल मिलकर ग्राहकों को एक विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान कर रहे हैं ।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाहन विश्वसनीयता, मजबूती और कम रखरखाव के लिए प्रसिद्ध है । इनमें उन्नत हाइब्रिड तकनीक, बेहतरीन माइलेज (जैसे हायराइडर में 25 kmpl तक), टोयोटा की ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड, आधुनिक फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, 360ए कैमरा, प्रीमियम इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस शामिल है ।
शोरूम में कई विशेष व्यवस्थाएं
यह शोरूम 4एस (सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और सपोर्ट) सुविधा से लैस है, जहां ग्राहकों को टोयोटा के सभी मॉडल्स और उनके विभिन्न रंग विकल्प एक ही छत सेल्स विशाल शर्मा और जीएम सर्विस मुकेश देवांगन के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी । ग्राहक सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम में कई प्रीमियम व्यवस्थाएं की गई हैं । इनमें इन-हाउस कैंटीन में मुफ्त भोजन, ग्राहकों के ठहरने के लिए बेडरूम सुविधा, तथा सर्विस के लिए फ्री पिकअप-ड्रॉप सेवा शामिल है ।





