रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे. वे सुबह करीब 10 बजे रायपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री चिक्कबल्लापुर स्थित सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली में आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 5:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर रात करीब 7:20 बजे रायपुर लौटेंगे।







