रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बस्तर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 8:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. सुबह 10:50 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह 11:20 बजे मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12:10 बजे लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे।







