छत्तीसगढ़रायपुर

सिपेट, कोरबा में वार्षिक उत्सव आरोहण 2026 का भव्य आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। सिपेट, कोरबा में प्रतिवर्ष की भांति दिनांक 24.04.2026 को वार्षिक उत्सव आरोहण 2026 समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनलाल देवागंन, माननीय कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य और उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम, छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि संजू देवी राजपूत, माननीय महापौर, नगर निगम, कोरबा को डॉ. आलोक साहू प्रधान निदेशक, सिपेट, कोरबा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गमछा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लखनलाल देवागंन, माननीय कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य और
उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम, छत्तीसगढ़ शासन एवं डॉ. आलोक साहू प्रधान निदेशक एवं प्रमुख, सिपेट, कोरबा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वार्षिक उत्सव समारोह में केन्द्र स्तर एवं ऑल इंडिया स्तर पर टॉप दस में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को माननीय मंत्री  लखनलाल देवागंन के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया। वार्षिक उत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा जिसमें बच्चों के स्वागत नृत्य से लेकर देशभक्ति के गीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
संस्थान के प्रमुख डॉ. आलोक साहू, प्रधान निदेशक एवं प्रमुख ने सिपेट कोरबा की वार्षिक प्रगति व उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा, वार्षिक उत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का एक मंच है।

माननीय लखनलाल देवागंन, कैबीनेट मंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरबा में सिपेट केन्द्र की स्थापना के उद्देश्य को पूर्णतः सार्थक होना बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के प्रयास एवं भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा विगत शैक्षणिक सत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री महोदय जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित एवं जागरूक रहने के लिए जिम हेतु विधायक मद से 5.00 लाख की राशि सिपेट, कोरबा को देने की घोषणा की। जिसके लिए सिपेट के समस्त विद्यार्थियों ने तालीयां बजाकर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्रसन्नता जाहिर की। माननीय मंत्री महोदय ने सिपेट में स्थापित प्रोसेसिंग वर्कशॉप में प्लास्टिक्स उत्पाद बनाने वाले मशीनों एवं टूलरूम में अत्याधुनिक सीएनसी एवं अन्य मशीनों का अवलोकन किया।
उन्होने कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि संजू देवी राजपूत, माननीय महापौर, नगर निगम, कोरबा के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनांए प्रेषित की एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सिपेट कोरबा की ओर से डॉ. आलोक साहू द्वारा माननीय मंत्री जी एवं माननीया महापौर को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के राजीव कुमार लिल्हारें, प्रबंधक (तकनीकी) के द्वारा कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. दिवेश मेश्राम, तकनीकी अधिकारी के द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वरूण गुप्ता एवं  बुध्देश्वरी पटेल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, सिपेट के समस्त स्टॉफ व उनके परिवार, छात्र के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts