छत्तीसगढ़

तिरंगा फहराने जाने से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने रोका

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। यानी 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची थी, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ठहरे हुए थे।
पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया था। इस दौरान दीपके की पुलिस से बहस हो गई थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है। हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts