देशनई दिल्ली

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की अचानक बिगड़ी तबीयत, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले लौटे घर

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ गई है। भिजीत दीपके छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उल्टी होने लगी। इसके बाद वे बिना किसी से बात किए वापस अपने घर लौट गए। हालत खराब होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। फिलहाल उनके घर पर ही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।
दरअसल अभिजीत दिपके अपने घर के बाहर मीडिया से मुलाकात करने वाले थे। वे नियमित तौर पर पत्रकारों से बातचीत करते रहे हैं। लोग उनके बयान का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वे घर से नीचे उतरे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिपके उल्टी करने लगे।
तबीयत बिगड़ने के बाद अभिजीत दिपके ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपने घर के अंदर चले गए। उनके समर्थकों और परिवार वालों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया। अब डॉक्टर उनके घर पर मौजूद हैं और उनकी सेहत की पूरी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी। नकी तबीयत खराब होने की असली वजह क्या है, इनकी जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टरों की जांच पूरी होने के बाद ही उनकी सेहत को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है।
बता दें कि दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके को टाइफाइड हो गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। हालांकि प्रदर्शन के कारण वे जंतर मंतर पर ही मैजूद रहे थे। अब एक बार फिर अभिजीत दिपके की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts