देशनई दिल्ली

संजय से मारपीट के विरोध में CJP का मार्च, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

 नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कार्यकर्ता नीशू भारद्वाज के पिता संजय से मारपीट के विरोध में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका भी शामिल हुए।
नीशू का आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई और उनका सिर फोड़ दिया गया। CJP का कहना है कि मामले में FIR दर्ज हुए करीब डेढ़ महीना हो चुका है, लेकिन आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस बीच स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह संजय पर हमला करने की बात कबूल करता नजर आया। हालांकि, उसने कहा कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया था। इस पर सौरव दास ने सवाल उठाया कि जब आरोपी खुद हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।
इससे पहले गुरुवार को नीशू आजाद ने राहुल गांधी से मदद मांगी थी। राहुल ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा था, “हम तुम्हारे साथ हैं।” दरअसल, 20 अगस्त को राहुल गांधी ने इसी पुलिस स्टेशन में छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल साहिल की FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब 6 घंटे धरना दिया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts