रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह करीब 9 बजे माना में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 10:45 बजे नवा रायपुर में आयोजित अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां जल जीवन मिशन का प्रस्तुतीकरण देखेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे बिलाईगढ़ के लिए रवाना होंगे. यहां शाम 3:30 बजे आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे. शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री भंडारपुरी पहुंचेंगे, जहां गुरु दर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।






